Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: इलाज के लिए अस्पताल आई महिला का सोने का हार हुआ चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा

सोने की माला लूटने वाले अभियुक्त को माला सहित किया गिरफ्तार

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा

SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का सिलसिला है जारी

बीते 10 जुलाई को वादी मनीष सिंह चम्याल अपनी ताई जी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा लाये थे, ताई जी को एक्स रे हेतु ले जाने के दौरान उनके गले की सोने की हार वादी के हाथ से कोई अज्ञात चोर छीन कर भाग गया था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई थी।

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा मामले का संज्ञान लेकर अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को घटना का खुलासा कर संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार* द्वारा घटना के अनावरण व संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात अभियुक्त की तलाश हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के आस-पास व नगर के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त तारा सिंह निवासी क्वेराली, रानीखेत अल्मोड़ा को 14 जुलाई को नगर के टैक्सी स्टेण्ड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा हुआ सोने की माला (हार) बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त


तारा सिंह उम्र 44 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम क्वेराली, पो० क्याला, रानीखेत, जिला अल्मोड़ा
बरामदगी
01 अदद सोने की माला (पीली धातू का हार)

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम
1- एसएसआई सतीश चन्द्र कापडी
2- एसआई कृष्ण कुमार
3- हे0का0 सतीश चन्द्र
4- कानि0 खुशाल राम
5- कानि0 केशव भौत

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

11 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago