अल्मोड़ा: 48 पव्वे देशी, 10 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, स्कूटी सीज

स्कूटी से अवैध शराब तस्करी करने वाले अभियुक्त को एसओजी/एएनटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल,ढाबों व रेस्टोरेण्टों में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने वालो पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं ।


        
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद एसओजी/एएनटीएफ टीम द्वारा आज शनिवार 9 सितंबर 2023 को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान के दौरान चितई रोड आईटीआई के पास वाहन संख्या-यू0के0-01 डी- 0881 स्कूटी के चालक जिशान अनवर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए स्कूटी से 48 पव्वे देशी गुलाब शराब व 10 पव्वे अंग्रेजी मैकडावल शराब बरामद कर अभियुक्त जिशान अनवर को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन  में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
जिशान अनवर, उम्र- 47 वर्ष पुत्र मो0 अहसन, निवासी एन0टी0डी0, अल्मोड़ा

पुलिस टीम-
1-प्रभारी एसओजी उ0नि0  सुनील सिंह धानिक
2-प्रभारी एएनटीएफ उ0नि0 सौरभ कुमार भारती
3-कानि0  मो0 यामीन, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा
4-कानि0 भूपेन्द्र पाल,  एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

4 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago