गंगानाथ मन्दिर में चोरी करने वाला एनटीडी से गिरफ्तार

अल्मोड़ा: बीती 2 जुलाई 2024 को अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति हेमेन्द्र सिंह मटियानी द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि गंगानाथ मंदिर एनटीडी से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर की सामग्री व दान पात्र से नगदी आदि चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 305(डी)/331(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। 

पुलिस टीम का गठन
        
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को चोरी का शीघ्र खुलासा कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी के सामान की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर तलाश/ सुरागरसी पतारसी की जा रही थी।

अभियुक्त गिरफ्तार

   पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गंगनाथ मंदिर एनटीडी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त संतोष धामी को दिनांक- 03.07.2024 को अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ मार्ग गंगनाथ मंदिर के पास एनटीडी से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से गंगनाथ मंदिर एनटीडी से चोरी का सामान 01 गैस सिलेण्डर, 01 रेगुलेटर, 02 तेल के कनिस्टर, दान पात्र से चोरी किये कुल-1020/- रु0 नगद के अतिरिक्त एक स्कूटी नं0- UK04-Y-7846 बरामद की गयी। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्कूटी होंडा एक्टिवा UK04-Y-7846 को हल्द्वानी से चोरी करके लाया हैं।

अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्त-

संतोष धामी उम्र- 19 वर्ष पुत्र स्व0 श्री मोहन सिंह निवासी ग्राम गलाती, धारचूला जिला पिथौरागढ़

बरामदगी-

  01 गैस सिलेण्डर, 01 रेगुलेटर, 02 तेल के कनिस्टर, दान पात्र से चोरी किये कुल-1020/- रु0 नगद के अतिरिक्त हल्द्वानी से चोरी की गयी स्कूटी नं0- UK04-Y-7846 बरामद

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह नेगी
2- उ0नि0  रमेश सिंह नेगी
3- उ0नि0  दिनेश सिंह परिहार
4- हे0कानि0  किशोर कुमार
5-     हे0कानि0  आसिफ हुसैन

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

6 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

11 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago