अल्मोड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक- 15/03/2024 की सायं को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान चिमटाखाल तिराहे बस स्टॉप पर एक व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल- 30 बोतल अवैध देशी शराब गुलाबमार्का बरामद होने पर अभियुक्त पिंटू को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम पिंटू, उम्र- 33 वर्ष पुत्र केहर सिंह राजपुर थाना रामनगर नैनीताल का निवासी है जिससे कुल 30 बोतल अवैध देशी शराब गुलाबमार्का ( 02 पेटी व 01 आधी पेटी में 06 बोतल ) बरामद हुईं। थाना सल्ट पुलिस टीम में अपर उ0नि0 लखविन्दर सिंह, कानि0 विपिन पांथरी, कानि0 रवि प्रताप, कानि0 हेमन्त मनराल शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago