Almora: शराब के नशे में चला रहा था ऑल्टो कार, evening storm 2.0 की चपेट में आकर हुआ गिरफ्तार
शराब के नशे में चला रहा था ऑल्टो कार, आया इवनिंग स्ट्रार्म 2.0 की चपेट में हुआ गिरफ्तार,
वाहन सीज
अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया ने की कार्यवाही
देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री जसविन्दर सिंह* के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चांदीखेत में चैकिंग की जा रही थी, तो दौराने चैकिंग *वाहन सं0- UK01-TA-4299 ऑल्टो कार का चालक मनीष गोस्वामी* निवासी ग्राम सिरौली थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…