Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: 32 लाख कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिला इनाम

32 लाख कीमत की 320 ग्राम स्मैक  के साथ शाहजहांपुर का 01 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार के ईनाम से पुरस्कृत किया है।

       ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन जारी

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2025 तक नशामुक्त करने हेतु “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” प्रारम्भ किया गया है। 
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान सभालने के साथ ही नशे के विरुद्ध कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए जनपद के थाना प्रभारियों व एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टोलेरेन्स रखते हुए कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये थे।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध  चलाई गई मुहिम का परिणाम है कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए, नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

अधिक सतर्कता बरतते हुए चेकिंग के निर्देश

पूर्व में पकड़े गये अभियुक्त व नशे की गिरफ्त में फँसे युवाओं की करायी जा रही काउंसलिंग में  प्रकाश में आये  तथ्यों से यह ज्ञात हुआ कि नशे का कारोबार फैलाने के लिए तराई क्षेत्रों से तस्कर बड़ी मात्रा में स्मैक लाकर पहाड़ों में लोगों को बेच रहे हैं, साथ  ही यह भी तथ्य सामने आये थे कि तस्कर अक्सर रात्रि के समय बाईक या अन्य वाहनों के जरिये आते है ताकि चेकिंग आदि से बच सके, जिसके चलते एसएसपी  द्वारा एएनटीएफ/एसओजी की टीम को रात्रि में अधिक सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये थे।

320 ग्राम स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद

जिसके क्रम में एएनटीएफ/एसओजी व  कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया से क्वारब की ओर धर्मकांटे के पास मोड़ पर एक बाईक सवार को रोका गया,जिसकी संदिग्ध प्रतिक्रिया के चलते सख्ती से पूछताछ की गयी तो पकड़े गये व्यक्ति ने स्वयं के पास स्मैक होने की बात पुलिस को बतायी,  जिसकी सूचना पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारीगणों को दी गयी,जिसके चलते क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा स्वयं मौके पर पहुँचे व अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 320 ग्राम स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारी मात्रा में बरामद हुई स्मैक के बारे में अभियुक्त से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह स्मैक बेरा फरीदपुर से एक व्यक्ति से लेकर आ रहा है। अभियुक्त का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक के नशे को बढ़ावा देकर मांग उत्सर्जित करते हुए युवाओं को नशे के जाल में फसाँकर अवैध नशे के कारोबार को अधिक से अधिक फैलाकर लाभ कमाना था । अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई है।

दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

अभियुक्त द्वारा स्मैक जहां से लायी जा रही थी उसके स्त्रोत के साथ-साथ अल्मोड़ा व पहाड़ के अन्य जनपदों के सम्पर्क सूत्रों की जानकारी भी ली जा रही है, संलिप्तता पाये जाने पर अन्य दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी । घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बजाज प्लेटिना संख्या UP27 BE-3259 को भी पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है, साथ ही अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी अन्य सम्पत्ति व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।    

पुरस्कार

   एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अब तक स्मैक की सबसे बड़ी खेप की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये  के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मोईन खान उम्र-27 वर्ष पुत्र नौशेर निवासी आमडार, थाना पुवाया, जिला शाहजहाँपुर (उ0प्र0)
बरामदगी- 320 ग्राम स्मैक व 01 इलेक्ट्रानिक तराजू
कीमत-32,00,000 रुपये(बत्तीस लाख रुपये)

पुलिस टीम का नाम-

1- क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद
2- उप निरी०  सुनील सिह धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा
3- उप निरी०  सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ अल्मोड़ा
4- उप निरी०  दिनेश सिह, प्रभारी चौकी धारानौला,कोतवाली अल्मोड़ा।
5- कानि0  राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा
6- कानि0 विरेन्द्र बिष्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago