विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 10,000 रुपये के ईनामी ठग को चंडीगढ़ से धर दबोचा
एसएसपी अल्मोड़ा के कड़े एक्शन से जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त लगातार पहुंच रहे है सलाखों के पीछे
मामला-
दिनांक 08/02/2024 को सन्तोष कुमार निवासी नौगांव धौलछीना ने चंडीगढ़ निवासी किसी व्यक्ति द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 11 लाख रुपये हड़प लेने व पुलिस रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी थी,जिस आधार पर थाना धौलछीना में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420/506 भा0द0वि0 के अन्तर्गत एफआईआर न0 5/2024 पंजीकृत किया गया।
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फरार चल रहे 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की गई,अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
गठित पुलिस टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की एसएसपी महोदय द्वारा लगातार माँनिटरिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे थे,जिसके परिणाम स्वरुप लाखों की ठगी करने वाले अभियुक्त को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई।
दिनांक 22/07/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास व ठोस सुरागरसी- पतारसी करते हुए 11 लाख की ठगी करने वाले अभियुक्त असीम बिज को चंडीगढ़(पंजाब) से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा भी सहयोग किया गया।
घटनाक्रम-
अभियुक्त ने वादी से विदेश में (अजरबैजान,बाकू) में ड्राईविंग की नौकरी लगाने का झांसा दिया और वीजा,ऑफर लेटर दिखाकर कुल 11 लाख 10 हजार रुपये ठग लिये।
आपराधिक इतिहास-
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....