अल्मोड़ा: नशे में ग्यारह से तेइस बैठा दी ड्राइवर ने सवारियां, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज़

अल्मोड़ा। शराब के नशे में वाहन बुलेरो में 23 सवारी बैठाकर सड़क दुर्घटना को दावत दे रहे टैक्सी चालक को लमगड़ा पुलिस ने  गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

          गुरुवार 7 सितंबर को थानाध्यक्ष लमगड़ा  दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस के प्रभारी चौकी जैंती उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा मोरनौला में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK 04TA 5525 बोलेरो को रोककर चेक किया तो वाहन चालक लक्ष्मण सिंह नगदली पुत्र शेर सिंह नगदली निवासी ग्राम महतोली थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल द्वारा वाहन की छत में 07 सवारी सहित वाहन में कुल 23 सवारी बैठाकर वाहन चला रहा था, वाहन चालक की एल्कोमीटर से जांच की गयी तो शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। वाहन चालक लक्ष्मण सिंह नगदली को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन बुलेरो को सीज किया गया। 


          लमगड़ा  पुलिस द्वारा वाहन में सवार सभी यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी देकर बताया कि कभी भी वाहन में यात्रा करने से पहले यह जानकारी कर लें कि वाहन चालक शराब के नशे में तो नही है, वाहन चालक शराब के नशे में प्रतीत होता है तो वाहन में नही बैठें और तत्काल पुलिस को सूचना दें, साथ ही निर्धारित सवारी से अधिक होने पर दूसरे वाहन से यात्रा करें।     सड़क दुर्घटना होने पर हमेशा वाहन में सवार यात्रियों की जान खतरे में होती है। भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक/प्रेरित किया गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

7 minutes ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

23 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago