अल्मोड़ा: साढ़े चार लाख से अधिक कीमत के गांजे की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

थाना सल्ट पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ टीम ने होण्डा सिटी कार से साढ़े चार लाख से अधिक कीमत के 31.600 किलोग्राम गांजे की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कार सीज

  रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/थाना/चौकी/ एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 कल सोमवार को थाना सल्ट पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नैल कमान तिराहा सल्ट पर चेकिंग के दौरान वाहन होण्डा सिटी कार संख्या- UP-11W-2700 को रोका गया तो कार में सवार एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, वाहन की तलाशी लेने पर सवार दो अन्य व्यक्ति सचिन सक्सेना व रघु उर्फ रघुवर सिंह के कब्जे से तीन कट्टों में कुल 31.600 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।  

 पूछताछ में अभियुक्ततगणों द्वारा फरार अभियुक्त का नाम ज्ञानी निवासी काजीपुरा मुरादाबाद बताया गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तगण गांजा को चिचौन सल्ट से रामनगर तराई की तरफ ऊँचे दामों में बेचने हेतु ले जा रहे थे। 

गिरफ्तार अभियुक्त
1- सचिन सक्सेना,उम्र 42 वर्ष पुत्र चन्द्र प्रकाश सक्सेना निवासी काशीराम योजना आवास हरथला, मुरादाबाद, उ0प्र0
2- रघु उर्फ रघुवर सिह उम्र 52 वर्ष पुत्र दान सिह निवासी ग्राम चिचौन, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा जिनसे 31.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुई। जिसकी कीमत कीमत 4,74,000/- रुपये हैं।

पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार, थाना सल्ट, कानि0 रवि प्रताप, थाना सल्ट, कानि0 मौ0 मंसूर, थाना सल्ट, कानि0 मनमोहन सिंह , एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ाशामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago