साढ़े चार लाख से अधिक की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध कड़ा एक्शन जारी
02 तस्कर गिरफ्त में
एसओजी व लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने टैक्सी कार से तस्करी कर रहे 02 युवकों को साढ़े चार लाख से अधिक कीमत की 15.72 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार,कार सीज़
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक- 15/06/2024 को *सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण व *थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन रौतेला* के संयुक्त नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस व एसओजी अल्मोड़ा टीम को एक कार सिल्वर टैक्सी नं0 UK01TA-4467 आती दिखाई दी, जिसे चायखान तिराहे पर रोककर चेकिंग के दौरान *02 युवकों (सागर और दीपांशु) के कब्जे से 15.72 ग्राम स्मैक बरामद* होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
दीपांशु बिष्ट के विरुद्ध कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है।
बरामदगी- 15.72 ग्राम स्मैक बरामद होना
कीमत-4,71,600 रुपए /-
लमगड़ा पुलिस/एसओजी टीम-
1- उ0नि0 श्री गंगा राम गोला- चौकी प्रभारी जैंती
2- अपर उ0नि0 श्री विक्रम सिंह- थाना लमगड़ा
3- हेड कानि0 श्री दीपक सिंह मेहरा- थाना लमगड़ा
4- कानि0 श्री राजेश भट्ट- SOG अल्मोड़ा
5- कानि0 श्री विरेन्द्र बिष्ट- SOG अल्मोड़ा
्
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....