लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग करने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है ।
रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गये हैं।
बृहस्पतिवार 7 सितंबर 2023 को दो व्यक्ति क्रमशः पान सिंह राणा व प्रेम कुमार आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए चौकी धारानौला आये। चौकी परिसर में भी लड़ाई-झगड़ा करते हुए शोर शराबा कर हाथापाई पर उतारु होने लगे, उक्त दोनों व्यक्तियों को चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार व पुलिस कर्मियों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो और अधिक उत्तेजित होकर शोर-शराबा करने लगे, शांति व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना की संभावना के दृष्टिगत दोनों व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार व्यक्ति-1- पान सिंह राणा, निवासी चौमू, अल्मोड़ा2- प्रेम कुमार, निवासी ऐड़ीखान, धौलछीना अल्मोड़ा
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....