पैदल जा रहें मजदूर से लूट, दो गिरफ्तार

दिनांक 23.11.2024 को एक नेपाली व्यक्ति मदन गर्तीमगर हाल निवासी ग्राम चुपड़ा थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा ने थाना दन्या पर तहरीर दी। जिसमें बताया कि दिनांक 22.11.2024 की रात्रि 10.00 बजे वह दन्या बाजार में पैदल जा रहा था। तभी समय स्कूटी संख्या UK01-D-4347 पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसे रोक कर धमकाकर हैंड पम्प के पास ले जा कर मेरी जेब में मजदूरी के रखे 5 हजार रुपए नकद, रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन तथा निप्पो कंपनी की टॉर्च लूट कर ले गए हैं। जिस पर थाना दन्या में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 37/2024 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।   

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस टीम ने मात्र 05 घण्टे के भीतर घटना कारित करने वाले अभियुक्तगणों गौरव जोशी उम्र 24 वर्ष पुत्र दया किशन जोशी निवासी ग्राम नैनोली तोक कोठाकुना, दन्या जनपद अल्मोड़ा‌ व सुरेश चंद्र जोशी उम्र 23 वर्ष पुत्र उर्वादत्त जोशी निवासी ग्राम नैनोली तोक कोठाकुना,दन्या जनपद अल्मोड़ा को धौलादेवी क्षेत्र से स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही लूटे गए 5 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन तथा टॉर्च की बरामदगी करते हुए अभियोग में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक भगवान गोस्वामी
2- अपर उ0नि0 पुष्कर खाती
3- अपर उ0नि0 बीना कौर
4- हे0कानि0 गोपाल गिरी गोस्वामी

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago