तो आज यहाँ चला अल्मोड़ा पुलिस का अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान
रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस क्रम में आज रविवार को थाना देघाट पुलिस द्वारा राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर मुख्य बाजार देघाट, भरसोली व सुरमौली बाजार में स्थानीय दुकानदारों व लोगों द्वारा सड़क मार्ग पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।
इसके अलावा सम्बन्धितों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर चालानी कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई।
कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी, उपनिरीक्षक जीवन सामंत, नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी, कानूनगो हरिकिशन सहित थाना देघाट का पुलिस बल मौजूद रहा।
सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर, अतिक्रमण करने वाले 13 लोगों का चालान किया। अल्मोड़ा पुलिस ने अल्मोड़ा व भिकियासैंण बाजार में चलाया अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आज 15 मई को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नगर पालिका की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर नगर के माँल रोड, टैक्सी स्टेण्ड क्षेत्र,…
अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जागेश्वर में अस्थाई अतिक्रमण हटाया। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु समस्त थाना,चौकी प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। कल बुधवार को थाना…
अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया द्वारा जिला प्रशासन व नगर पंचायत के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाया। शुक्रवार 12 मई को थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा तहसीलदार चौखुटिया एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चौखुटिया के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार…