अल्मोड़ा पुलिस ने चरस के साथ स्कूटी सवार 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अध् पीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने की ओर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए जनपद के समस्त थाना / चौकी व एसओजी / एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध 1 मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम का परिणाम है कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए, नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। दिनांक 09/11/2024 को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में थाना चौखुटिया पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान अग्नेरी मंदिर झूला पुल के पास एक स्कूटी संख्या- UK19-1610 में सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया

गया तो गिरीश सिंह बिष्ट एवं मोहन चन्द्र

गैरोला के कब्जे से 1.294 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए। थाना चौखुटिया में एन डी पी एस अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्तगण चरस को जौरासी की तरफ से ला रहे थे जिसे बेच कर मुनाफा कमाना चाहते थे। गिरफ्तार अभियुक्त गिरीश सिंह बिष्ट उम्र 40 वर्ष पुत्र भगवत सिहं बिष्ट निवासी चौना चौखुटिया अल्मोड़ा एवं मोहन चन्द्र गैरोला उम्र-58 वर्ष पुत्र गंगा दत्त निवासी फड़ीका चौखुटिया अल्मोड़ा हैं। बरामदगी में 1.294 किलोग्राम चरस बरामद हुई हैं जिसकी कीमत 1,29,400 (एक लाख उन्तीस हजार चार सौ रुपये) हैं। चौखुटिया व एसओजी पुलिस टीम में उ०नि० बृजमोहन भट्ट-प्रभारी चौकी मासी थाना चौखुटिया, हे० कानि० मनोज कोहली थाना चौखुटिया, कानि० रजनीश वर्मा थाना चौखुटिया, कानि० परवेज अली एसओजी अल्मोड़ा, कानि० दीवान सिंह बोरा, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

4 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

10 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

15 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago