अल्मोड़ा: पुलिस ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया आजादी का दिन


स्वतन्त्रता दिवस के अवसर एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा में किया ध्वजारोहण

आज 15 अगस्त 2023 को देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में प्रातः समय 09:00 बजे ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। एसएसपी महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और आपसी सौहार्द्र बनाये रखने को कहा गया।


इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के पदक /सम्मान चिन्ह पाने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों सहित जनपद पुलिस के 03 अधिकारी/ कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी गयी। उपस्थित पुलिस बल को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

वीर शहीदों की स्मृति में अमृत वाटिका पर किया वृक्षारोपण

इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा, सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा द्वारा कोतवाली रानीखेत व जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में संबंधित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago