अल्मोड़ा पुलिस ने राम धुन के साथ मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर एसएससी अल्मोड़ा ने पुलिस बल की उपस्थिति में राम धुन के साथ किया दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित

सत्य, अंहिसा व ईमानदारी के मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में योगदान देने हेतु किया प्रेरित

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार भेंट कर किया उत्साहवर्धन

आज दिनांक- 02 अक्टूबर, 2024 को देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी महोदय द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये और गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाया गया। सभी को महापुरुषों द्वारा बताये गये मार्ग का अनुसरण करने के लिये प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी महोदय द्वारा अल्मोड़ा पुलिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया।
समारोह में सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम,निरीक्षक एसआईयू सुरेश चन्द्र,निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता,पीआओ प्रमोद पाठक,लाईन सूबेदार मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय में विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय के सभी कर्म0 गणों की उपस्थिति में तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकियों/फायर स्टेशनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर फूल माला व पुष्प अर्पित करते हुए दोनों महापुरुषों की जंयती मनाई गयी।
इस दौरान अल्मोड़ा पुलिस के समस्त अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago