अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर अबतक सत्तर हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

वाहन चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग व ई चालान मशीन से हो रही है चालानी कार्यवाही


अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा व यातायात नियमों के उल्लंघन पर 144 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 70,700₹ जुर्माना वसूला।

रामचंद्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों व निरीक्षक, उपनिरीक्षक यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान, पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग, गंदगी करने व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आस- पास शराब पीकर हुडदंग करने और गंदगी करने पर 22 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 6,200 रुपये जुर्माना वसूला गया तथा चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 64,500 रूपये जुर्माना वसूला गया है।

इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एल्को मीटर से चेकिंग व ई चालान मशीन से चालानी कार्यवाही की गई।

अभियान जारी है।
swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

2 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

12 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

12 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago