अल्मोड़ा: वन दरोगा परीक्षा केंद्रों में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग

परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 सीआरपीसी भी है लागू

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नगर अल्मोड़ा में आयोजित वन दरोगा (Forester) परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल को किया तैनात

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 11.06.2023 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित वन दरोगा (वन विभाग) परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नगर के सभी (10) परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था एवं चेंकिग/फ्रिस्किंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है।



वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त पुलिस बल को कानून/शान्ति व्यवस्था व चेंकिग/फ्रिस्किंग हेतु आवश्यक ब्रीफ किया जा रहा है।

SSP अल्मोड़ा के निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही –

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित तरीके से लाईन लगाकर एचएचएमडी से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- नोडल अधिकारी सीओ अल्मोड़ा द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को परीक्षा केंद्रों पर लागू धारा 144 सीआरपीसी का प्रभावी रूप से पालन कराने व ड्यूटी के संबंध में गाइड किया जा रहा है।

3- जनपद एलआईयू लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

4- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है।

5-नगर में परीक्षा के दृष्टिगत वन वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है तथा वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी में लगाये गये है।

6-सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अल्मोड़ा पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के अफवाह/झूठी खबर फैलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

  
swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago