18 अप्रैल को अल्मोड़ा नगर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु अल्मोड़ा पुलिस ने बनाया डायवर्जन प्लॉन
SSP अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2024 को निर्बाध एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
दिनांक 19.04.2024 को होने वाले लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए *कल दिनांक 18.04.2024* को पोलिंग पार्टिया विभिन्न मतदान केन्द्रों को रवाना होनी हैं, जिस दौरान सुव्यवस्थित यातायात के लिए नगर में वाहनों के आवागमन हेतु डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया हैं। डायवर्जन यातायात व्यवस्था दिनांक 18.04.2024 को समय प्रातः 06.00 बजे से सायं 08.00 बजे तक लागू रहेगी।
डायर्वजन प्लॉन निम्नलिखित हैं –
1- करबला से मालरोड, टैक्सी स्टैड तिराहा, शिखर तिराहा, लक्ष्मेश्वर की तरफ समस्त चौपहिया /भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। माल रोड पर वन-वे व्यवस्था पूर्व की तरह लागू रहेगी।
2-हल्द्वानी / नैनीताल से – पिथौरागढ / कौसानी / रानीखेत /बागेश्वर /ताकुला जाने वाले भारी / हल्के वाहन बेस तिराहा- करबला-धारानौला-एनटीडी-शैलबैण्ड- लक्ष्मेश्वर होते हुए जायेंगे।
3-बागेश्वर / कौसानी / ताकुला / रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले भारी / हल्के वाहन लक्ष्मेश्वर-एन0टी0डी0-धारानौला-करबला तिराहा होते हुए जायेंगे।
4-पिथौरागढ से हल्द्वानी जाने वाले भारी / हल्के वाहन एन0टी0डी0 तिराहा-सिकुड़ा बैण्ड-धारानौला-करबला तिराहा होते हुए जायेंगे।
5-करबला बेस तिराहा व पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड में आवागमन करने वाले समस्त चौपहिया/भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
6-एन0टी0डी0 व शिखर तिराहा के मध्य एलआर साह रोड पर समस्त चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
अपील-
जनता से अनुरोध है कि निर्बाध एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु डायवर्जन प्लान का पालन करने का कष्ट करें।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....