अल्मोड़ा: गर्भवती महिला को रक्तदान कर पुलिस ने बचाई जान, परिजनों ने किया आभार व्यक्त

खाकी सबकी साथी; मुश्किल समय में पुलिस की सहायता पाकर परिजनों ने की सराहना

अल्मोड़ा पुलिस के ASI ने रक्तदान कर ICU में भर्ती गर्भवती महिला की जान बचाई।

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी अधि0/कर्म0गण को अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ आवश्यकता के समय जनमानस की सहायता कर मानवीय कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया है।

कल गुरुवार को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा ICU में भर्ती एक गर्भवती महिला के परिजन द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में सूचना दी कि उक्त गर्भवती महिला को बल्ड ग्रुप O नेगेटिव (NEGATIVE) रक्त की आवश्यकता है। उक्त बल्ड ग्रुप हॉस्पिटल में भी उपलब्ध नही है तथा काफी प्रयास के बाद भी नही मिल पा रहा है सहायता हेतु निवेदन किया गया।



उक्त सूचना पर जनपद मुख्यालय में तैनात O NEGATIVE ब्लड ग्रुप वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी की गयी तो पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात अपर उ0नि0 नवीन चंद्र पाठक का ब्लड ग्रुप O NEGATIVE होना ज्ञात हुआ है। जिस पर उनसे सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा तत्काल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज की सहायता हेतु सहर्ष रक्त दान कर मानवता का फर्ज निभाया गया।

गर्भवती महिला के पति गणेश नयाल द्वारा इस अमूल्य रक्त दान के लिए अपर उ0नि0 नवीन चंद्र पाठक का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना की गयी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago