रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। दिनांक- 19.10.2023 को अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के हेड कानि0 मनोहर राम को टैक्सी स्टैण्ड अल्मोड़ा पर यातायात ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक वीवो कम्पनी का 5 G मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला जो स्विच ऑफ था।
मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया फोन
हेड कानि0 मनोहर राम द्वारा अपने प्रयासों से मोबाईल स्वामी आकांशु कुमार, निवासी मल्लीताल, जनपद नैनीताल का पता लगाकर मोबाईल को सही सलामत उनके सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आकांशु कुमार काफी खुश हुए उन्होनें बताया कि उनका मोबाईल 21 हजार रुपए का है, मोबाइल खोने व स्विच ऑफ होने पर वह काफी परेशान हो गये थे।
आभार व्यक्त किया
मोबाइल स्वामी द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान मनोहर राम की ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....