Almora News धारानौला बाजार में भटक रही मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला का सहारा बनी अल्मोड़ा पुलिस, किया परिजनों के सुपुर्द

कल दिनांक 23-11-2023 को महिला थाना पर पुलिस कंट्रोल रुम अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जो मानसिक अस्वस्थ प्रतीत हो रही है, धारानौला स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम के बाहर बैठी है,नाम,पता नही बता पा रही है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा* द्वारा डायल 112 मोबाइल टीम भेजकर उक्त महिला को महिला थाने लाया गया। महिला से शालीनता से पूछताछ की तो उसने अपना निवास स्थान शहर फाटक लमगड़ा अल्मोड़ा बताया। महिला के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क किया गया, परिजनों ने बताया गया कि उक्त महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है जो कल बिना बताए घर से निकल गई थी, जिसे हम लोग तलाश कर रहे थे परंतु कोई सूचना नहीं मिल रही थी। जिस कारण वो अत्यधिक परेशान थे। परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि रात्रि के समय वाहन की समस्या होने के कारण कल सुबह महिला थाना आयेंगे।
आज दिनांक 24-11-2023 को महिला के परिजन महिला थाना आये और *महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

महिला के परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की।


डायल 112 पुलिस टीम-


1-अपर उपनिरीक्षक श्री ईश्वरी प्रसाद
2-हे0कानि0 श्री महेन्द्र गिरी
3-हो0गा0 श्री पूरन
महिला थाना पुलिस टीम-
1-म0कानि0 सुश्री कविता
2-म0कानि0 सुश्री सुदेश

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago