Categories: अल्मोड़ा

सतर्क है अल्मोड़ा पुलिस, जारी है “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान

सतर्क है अल्मोड़ा पुलिस, जारी है “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान

 

बिना सत्यापन किरायेदार या मजदूर रखना पड़ेगा महंगा,

 

नियम तोड़ने वालों पर हो रही है सख्त कार्रवाई

 

 

       चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Crack Down Verification Drive” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों आदि के सत्यापन किये जाने हेतु वृहद अभियान चलाये जाने के आदेश दिये है।

      

      जिस क्रम में दिनांक- 05.03.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 

    अभियान के दौरान 45 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 04 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गयी।

     पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान के तहत अब तक अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 3239 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कराए गए हैं, जबकि 783 व्यक्तियों पर दस्तावेज उपलब्ध ना कराए जाने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

 

अपील-

         इस दौरान आमजमानस से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस सत्यापन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे। साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago