एसएसपी अल्मोड़ा सहित अल्मोड़ा पुलिस ने बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के सम्मान में दीप प्रज्जवलित किए।
देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करने के लिए भारत सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरु किया गया है।
मेरी माटी मेरा देश अभियान
मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन
रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा व अल्मोड़ा पुलिस के समस्त अधिकारी कर्म0गणों द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत देश की आजादी में अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के सम्मान में दीप प्रज्जवलित कर उनके बलिदान को याद किया गया।
मेरी माटी मेरा देश अभियान को जनपद स्तर पर सफल बनाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रम किये जाएगें। हर घर तिरंगा अपील-
साथ ही एसएसपी महोदय द्वारा जनपदवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई ।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…