धारानौला बाजार में भटक रहे नन्हे बालक को पुलिस ने उसकी मां से मिलाया
अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन स्माईल टीम लौटा रही है लोगों के चेहरों पर मुस्कान
ऑपरेशन स्माईल टीम व अल्मोड़ा पुलिस ने अपने परिजनों से बिछुड़कर धारानौला बाजार में भटक रहे नन्हे बालक को उसकी मां से मिलाया
चौकी धारानौला पुलिस को ड्यूटी के दौरान धारानौला बाजार में एक नन्हा बालक भटकते हुए मिला, बालक से उसके परिजनों के बारे में पूछा गया तो नही बता पाया, पुलिस टीम ने सुरक्षा के दृष्टिगत बच्चें को चौकी पर रखा और ऑपरेशन स्माईल टीम को इसके बारे में जानकारी दी । ऑपरेशन स्माईल टीम में नियुक्त कानि0 सुरेश गिरी द्वारा बच्चे के परिजनों के बारे जानकारी जुटायी गई, काफी मशक्कत के बाद अथक प्रयासों से ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बच्चे के परिजनों के बारे में पता लगाकर उसकी माँ को सकुशल सुपुर्द किया गया।बच्चे की माँ ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ बाजार आया था,जो उनसे बिछड़ गया था,काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल रहा था, जिससे वह काफी परेशान हो गये थे । अपने बच्चे को सकुशल पाकर महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....