Latest news webfastnews
तस्करी करा रहे तस्कर की चालाकी काम नहीं आयी, FIR दर्ज तलाश जारी
रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त सीओ/थानाध्यक्षों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत की कार्यवाही
थाना धौलछीना पुलिस द्वारा आज 1 मई को चेकिंग के दौरान मंगलता पुल के पास वाहन संख्या UK01TA 0228 को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक अर्जुन सिंह उर्फ अज्जू के कब्जे से 03 पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
शराब तस्करी करा रहे अभियुक्त पृथ्वीराज उर्फ प्रयाग निवासी लोईटा भैसियाछाना धौलछीना के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
मामले में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि वाहन चालक अर्जुन सिंह उर्फ अज्जू पैसों के लालच में तस्कर पृथ्वीराज उर्फ प्रयाग निवासी लोईटा भैसियाछाना धौलछीना की शराब सेराघाट से कनारीछीना की ओर ले जा रहा था, तस्कर का उद्देश्य अवैध शराब को ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था। मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सिंह उर्फ अज्जू भैसियाछाना थाना धौलछीना का रहने वाला है। जिससे 3 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, कानि0 प्रेम कुमार, कानि0 धनी राम, थाना-धौलछीना शामिल हुए।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…