अल्मोड़ा: गुमशुदा रिटार्यड प्रशासनिक अधिकारी की लगातार तलाश कर रही पुलिस टीम

ड्रोन कैमरे व डॉग स्क्वाड के माध्यम से भी की जा रही है तलाश

14 अगस्त को सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना निवासी स्यालीधार, अल्मोड़ा की गुमशुदगी कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज की गई है।

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस, एसओजी, साईबर सेल व एसडीआरएफ के कर्मचारी शामिल है।

स्यालीधार व आस-पास के जगंलो में की जा रही सघन काम्बिंग

सीसीटीवी फुटेज का भी किया गया गहन अवलोकन

सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया गया है प्रचार-प्रसार

कोसी से क्वारब तक नदी किनारे चलाया गया गहन सर्च अभियान

एसएसपी ने गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु डीसीआरबी के माध्यम से सरहदी जनपदों को रेडियोग्राम से सूचित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में टीम प्रभारी उ0नि0 बिशन लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी द्वारा पुलिस टीम के साथ गुमशुदा के पंपलेट अल्मोड़ा नगर व आसपास के क्षेत्रों में चस्पा किये गये है। गुमशुदा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु उनके परिजनों व आस-पास के लोगों से गहन पूछताछ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। आने जाने वाले वाहन चालकों को गुमशुदा की फोटो/पम्पलेट दिखाकर पूछताछ की जा रही है। अल्मोड़ा नगर में स्थापित सभी सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु स्यालीधार सिटोली व ग्राम सनौला के जंगलों में गहन चेकिंग करते हुए कांबिंग की गई तथा कोसी से क्वारब तक नदी किनारे व नदी के आस-पास सर्च अभियान चलाया गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर गुमशुदा की तलाश के संबंध में प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी तलाश की जा रही है। सर्च अभियान में स्थानीय लोगों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम द्वारा कोसी डैम के अंदर भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उक्त प्रकरण में गुमशुदा देवेंद्र सिंह जीना की गुमशुदगी को एफआईआर में तरमीम कर दिया गया है।

वर्तमान तक गुमशुदा देवेंद्र सिंह जीना के सम्बन्ध में कोई लाभप्रद जानकारी प्राप्त नही हुई है। तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

4 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago