अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा व यातायात नियमों के उल्लंघन पर 02 दिनों में 252 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 1,10,350₹ जुर्माना वसूला
वाहन चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग व ई चालान मशीन से हो रही है चालानी कार्यवाही
रामचंद्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों व निरीक्षक, उपनिरीक्षक यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान, पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग, गंदगी करने व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अल्मोड़ा पुलिस ने सात जून को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आस- पास शराब पीकर हुडदंग करने और गंदगी करने पर 57 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 14,850 रुपये जुर्माना वसूला गया तथा चेकिंग अभियान के दौरान *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 195 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 95,500 रूपये जुर्माना वसूला गया है।
इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एल्को मीटर से चेकिंग व ई चालान मशीन से चालानी कार्यवाही की गई।
अभियान जारी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....