चलो करें हम वृक्षारोपण, पर्यावरण का हो संरक्षण
सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण, यही हमारे जीवन का आवरण
सोमवार 05 जून, 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु पुलिस लाईन परिसर अल्मोड़ा में स्वयं वृक्षारोपण कर सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने हेतु जागरूक/प्रेरित करते हुए छायादार एवं फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
समस्त सम्मानित जनता को पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाने की अपील की है।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, जीतेन्द्र पाठक, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाईन परिसर में छायादार एवं फलदार पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ* ली गयी।
उक्त अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी/फायर स्टेशनों आदि में सम्बन्धित प्रभारियों एवं कर्मचारी गणों द्वारा फलदार/ छायादार पेड़ लगाकर पर्यावरण दिवस की शपथ लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाई गयी।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....