अल्मोड़ा: विकास भवन में ‘पॉश अधिनियम 2013’ पर संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन, यौन उत्पीडन के प्रकारों के बारे में दी गई जानकारी

डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा आज विकास भवन सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) POSH अधिनियम 2013 पर संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी एवं अन्य ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

यौन उत्पीडन के प्रकारों के बारे में भी बताया

इस दौरान प्रशासन अकादमी नैनीताल की मास्टर ट्रेनर डॉ मंजू ढोंढियाल एवं पूनम पाठक द्वारा महिलाओं से जुड़े इस कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने इस कानून के तहत यौन उत्पीडन के प्रकारों के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि जिस भी कार्यालय में 10 या इससे अधिक लोग कार्य करते हैं उन कार्यालयों में यह कानून लागू होता है तथा प्रत्येक कार्यालय को एक अंतरिक समिति गठित करनी होती है। इस दौरान उन्होंने शिकायत करने की प्रक्रिया, समय सीमा तथा आदि प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।


इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार समेत विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago