अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थियों ने परिसर के कुछ प्राध्यापकों पर छात्र संगठन से जुड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए विवि के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की ने कहा कि ऐसे में दूसरे छात्र संगठन के विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक गलत व्यवहार कर सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर के एक शिक्षक को संगठन का नगर अध्यक्ष निर्वाचित करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कुलपति प्रो. बिष्ट से प्राध्यापक को संगठन के पद के साथ ही परिसर में दिए गए पद से हटाने, परीक्षा कक्ष में उनकी डयूटी नहीं लगाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में संजू सिंह, हर्षित दुर्गापाल, विक्रम सिंह, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…