Categories: अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: राज्य आंदोलनकारियों ने गांधी पार्क में दिया धरना, कहा सरकार अपनी ही घोषणाओं को लागू नहीं कर रही

अल्मोड़ा 5 मार्च आज यहां उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना दिया । इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के मामले में सरकार अपनी ही घोषणाओं को लागू नहीं कर रही है मुख्यमंत्री ने कुछ समय पूर्व घोषणा की थी कि सभी राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पैंशन दी जायेगी, पहली बार मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने घोषणा की थी कि राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पैंशन दी जायेगी दो वर्ष से अधिक समय हो गया है पैंशन अभी तक नहीं मिली है,क्षैतिज आरक्षण का विधेयक विधानसभा से पारित तो हो गया है किन्तु लागू कब होगा यह निश्चित नहीं हैं स्थिति इतनी गंभीर है कि राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित भी नौकरी की आयु सीमा पार कर चुके हैं।

जनता की मांग पर गैरसैंण राजधानी बनाना तो दूर सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी ले जाने को तैयार नहीं है यह सरकार वहां विधानसभा सत्र तक नहीं करा पा रही है सरकारी धन केवल प्रचार प्रसार में खर्च हो रहा है जमीन में नहीं लग रहा सरकार भारी खर्च कर एक ओर विकास रथ निकाल रही है दूसरी ओर किसानों की खेती बाड़ी चौपट कर रहे जंगली जानवरों से उसकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है ।मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लागू न होने तथा जनता की मांगों पर कोई कार्यवाही न होने से यह धारणा प्रबल होती है कि राज्य में सरकारी मशीनरी बेलगाम हो चुकी है उसे जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है वक्ताओं ने चेतावनी दी कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार का यही रवैया रहा तो राज्य आंदोलनकारी आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर चुनाव बहिष्कार करने तथा नोटा दबाने का आह्वान करैंगे। आज धरने में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल, लक्ष्मण सिंह,रबीन्द्र सिंह,पान सिंह, गोपाल सिंह बनौला, दिनेश शर्मा, मोहन सिंह भैसोड़ा,जीवन सिंह , महेश पांडे, तारादत्त भट्ट, बहादुर राम, तारादत्त तिवारी,,पूरन सिंह, कैलाश राम, कृष्ण चन्द्र, गोविंद राम, सुशीलन चन्द्र,तारा देवी,दीवान सिंह ताराराम, सुंदर सिंह आदि सम्मिलित हुए।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

44 minutes ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

14 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

20 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago