रानीधारा रोड में सुधारीकरण व पुनर्निर्माण के लिए 90लाख की निविदा निर्गत

रानीधारा रोड के सुधारीकरण व पुनर्निर्माण को लेकर विगत दिनों पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोड का स्थलीय निरीक्षण किया था रोड के शीघ्र सुधारीकरण व पुनर्निर्माण के लिए पूर्व विधायक कैलाश शर्मा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से इस संदर्भ में वार्ता की गई सरकार के तत्काल निर्देश पर रानीधारा रोड में इंटरलॉकिंग व सीसी मार्ग की स्वीकृति प्रदान कर उपरोक्त कार्य की नब्बे (90)लाख निविदा विभाग द्वारा आमंत्रित कर दी गई है ।

स्थानीय लोगों को किया आश्वस्त

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने  स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है की रानी धारा रोड की निवासियों की परेशानी को देखते ही कार्य प्रारंभ होने से लेकर पूर्ण होने तक रानी धारा रोड में पानी के निकास व उच्च गुणवत्ता सड़क के निर्माण के लिए वह लगातार कार्य का निरीक्षण करेंगे ताकि स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े नगर अध्यक्ष अमित साह  मोनू ने कहा की भाजपा सरकार विकास कार्यों के प्रति गंभीर है चुनावी आचार संहिता के कारण कार्य में देरी हुई है लेकिन शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

हर्ष जताया

रानीधारा रोड के पुनर्निर्माण की निविदा आमंत्रित किए जाने पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल डा एस एस पथनी जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी जिला मंत्री महेश बिष्ट नगर अध्यक्ष अमित साह  सभासद मनोज जोशी सौरभ वर्मा अर्जुन बिष्ट जगमोहन बिष्ट चंदन बहुगुणा विजय तिवारी मोहित बिष्ट पारस कांडपाल नमन गुरुरानी राजेंद्र मेहता आदि सरकार का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago