सेना का जवान निकला महिला मतदान अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोपी
रानीखेत। पंचायत चुनाव ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी युवक भारतीय सेना का जवान है, जो इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। पुलिस ने उसकी कार को सीज कर दिया है और आरोपी को नोटिस भी जारी किया गया है।घटना 24 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे की है, जब ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला डाभर में ड्यूटी पूरी करने के बाद महिला अधिकारी घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक सफेद कार उनके पास रुकी और चालक ने उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की। महिला अधिकारी ने जब लिफ्ट ली तो रास्ते में चालक ने उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने मारपीट भी की। महिला ने मौका देखकर चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी रानीखेत के दुबणा गांव का निवासी है और शंकर विहार, दिल्ली में सेना में तैनात है। फिलहाल पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को नोटिस भेजा गया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....