Almora: दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल मार्गदर्शन में अल्मोड़ा पुलिस की कोतवाली रानीखेत टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा ने अनावरण करने वाली टीम को किया ₹5000 के नगद इनाम से किया पुरस्कृत

मामला-
दिनांक 23.12.2024 को वादिनी/पीडिता द्वारा एक तहरीर देकर दिनांक 22.12.2024 की रात्रि लगभग 10.00 बजे जब वह घर मे अकेली थी तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित करना बताया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली रानीखेत में अन्तर्गत 64 BNS बनाम अज्ञात में एफआईआर पंजीकृत की गयी।

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम का गठन कर मामले का अनावरण व अज्ञात अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

कार्यवाही

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह पर्यवेक्षण व सीओ अल्मोड़ा/रानीखत श्री विमल प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गहनता से पतारसी- सुरागरसी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने व आवश्यक जानकारी जुटाने के पश्चात् मामले में संलिप्त अभियुक्त प्रशान्त मेहता का नाम प्रकाश में आया, जिसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 23/12/2024 की रात्रि में रानीखेत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से लगभग 24 घंटे के भीतर केस का अनावरण करने में सफलता प्राप्त हो सकी।
मामले की विवेचना महिला उ0नि0 सुश्री हेमा कार्की द्वारा की जा रही थी।

पुरस्कार-
मामले का शीघ्र अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी अल्मोड़ा महोदय द्वारा 5000/- रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
प्रशान्त मेहता उम्र 28 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह मेहता निवासी ग्राम सूपी, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल

पुलिस टीम-

1-श्री अशोक कुमार धनकड़, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत
2-वरि0 उ0 नि0 श्री कमाल हसन, कोतवाली रानीखेत
3-श्री सुशील कुमार, थानाध्यक्ष भतरौजखान
4-श्री दिनेश नाथ महन्त, थानाध्यक्ष देघाट
5-हे0कानि0 श्री महेन्द्र कुमार, थाना देघाट
6-हे0कानि0 श्री नारायण, थाना भतरौजखान
7- कानि0 श्री इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
8- कानि0 श्री राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
9-कानि0 श्री नीरज बिष्ट, थाना देघाट
10- कानि0 श्री अशोक, कोतवाली रानीखेत
11-हो0गा0 श्री भूपेन्द्र सिंह, कोतवाली रानीखेत

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago