परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था नाबालिग बालक, रानीखेत पुलिस की तत्परता से मात्र 01 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग बालक सकुशल बरामद हुआ।
कल दिनांक 11.10.2023 को रानीखेत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र के नाराज होकर कही चले जाने व काफी ढूंढ खोज के बाद भी नही मिलने की सूचना रानीखेत पुलिस को दी गई ।
रानीखेत पुलिस के एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक की खोजबीन शुरु की गई ।
पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से मात्र 01 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को माल रोड रानीखेत से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
अपने कलेजे के टुकड़े को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
पुलिस टीम-
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....