अल्मोड़ा: अस्पताल से घर वापस नहीं लौटने पर युवती के परिजन थे परेशान, डायल 112 की सूचना पर पुलिस की सजगता से गुमशुदा हुई परिजनों के सुपुर्द किया।
रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को हेल्पलाइन नंबर डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल/सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानें पूरा मामला
मंगलवार 12 सितंबर 2023 को मजखाली, रानीखेत निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रानीखेत में सूचना दी कि उसकी बहिन, उम्र -26 वर्ष स्वयं के उपचार हेतु घर से रानीखेत अस्पताल आई हुई थी, जो अभी तक घर वापस नही पहुंची है और कॉल करने पर फोन भी नहीं उठा रही है, घर पर सभी लोग काफी परेशान है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में कानि0 कमल गोस्वामी द्वारा संर्विलास सेल की सहायता से गुमशुदा के मोबाइल नंबर की लोकेशन प्राप्त की गई। मोबाइल की लोकेशन लालकुआं रेलवे स्टेशन के आस – पास की होने पर लालकुआं पुलिस से संपर्क कर उनको गुमशुदा के संबंध में सूचित किया गया, जिस पर थाना लालकुआं में तैनात हेड कांस्टेबल अकरम द्वारा गुमशुदा को रेलवे स्टेशन लालकुआं से सकुशल बरामद किया गया।
गुमशुदा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया
गुमशुदा की बरामदगी होने पर कानि0 कमल गोस्वामी द्वारा उसके परिजनों को सूचित कर थाना लालकुआं पहुंचने हेतु बताया गया, जहां पहुंचने पर लालकुआं पुलिस द्वारा गुमशुदा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने जताया आभार
गुमशुदा के सकुशल मिल जाने पर परिजनों द्वारा रानीखेत पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....