अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संवाद सम्मेलन

प्रभु नारद भगवान की तरह सच को समाज के सामने अपनी लेखनी के माध्यम से प्रस्तुत करें

रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जिला अल्मोड़ा के प्रचार विभाग द्वारा पत्रकारों के साथ एक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रचारक आशुतोष ने संघ की इतिहास पर जानकारी देते हुए की। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना डॉ. हेडगेवार जी द्वारा 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन की गई थी। उन्होंने पहली शाखा की स्थापना का विवरण भी दिया, जो 2 मई 1926 को 10 से 11 स्वयंसेवकों के साथ शुरू हुई थी, और आज यह संख्या 60,000 तक पहुंच गई है।

इसी क्रम में विभाग प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे प्रभु नारद भगवान की तरह सच को समाज के सामने अपनी लेखनी के माध्यम से प्रस्तुत करें।

जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र ने नगर और जिले के कार्यकर्ताओं का परिचय देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर प्रचार प्रमुख मनीष तिवारी और सह नगर प्रचार प्रमुख हरीश चंद्र त्रिपाठी प्रचार विभाग का कार्य देख रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर में 18 शाखाएँ और जिले में 55 शाखाएँ क्रियाशील हैं।

प्रचार विभाग संघ के जागरण श्रेणी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पत्रकारों के माध्यम से संघ के कार्यों को समाज में पहुँचाना है, ताकि उसकी सत्यता, सकारात्मकता और रचनात्मकता बनी रहे। जिला प्रचार प्रमुख ने सभी पत्रकारों से संघ द्वारा किए गए सेवा कार्यों को प्रसारित करने का अनुरोध किया, जिससे राष्ट्र निर्माण में संघ को सहयोग मिले।

आगे उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के तहत नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किए जा रहे हैं। संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक ने इस शताब्दी वर्ष में इन लक्ष्यों को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया है।

इस संवाद सम्मेलन के माध्यम से संघ ने पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित कर अपनी गतिविधियों और लक्ष्यों को स्पष्ट किया है।

आज के इस कार्यक्रम मे जिला प्रचारक आशुतोष
नगर प्रचारक वीरेंद्र
विभाग प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया
जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र जोशी
नगर प्रचार प्रमुख मनीष तिवारी
नगर सह प्रचार प्रमुख हरीश चंद्र त्रिपाठी, जसोद सिंह बिष्ट, रुप सिंह बिष्ट एवं समचार पत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago