दुःखद! अल्मोड़ा सड़क दुर्घटना में पूर्व सभासद, कांग्रेस नेता व शिक्षक सचिन टम्टा की मृत्यु

आज अल्मोड़ा से दुःखद घटना सामने आई हैं। यहाँ रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में हुए सड़क हादसे में शिक्षकों की कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पूर्व सभासद, कांग्रेस नेता व शिक्षक सचिन टम्टा की दर्दनाक मौत हो गई। किस्मत से कार में सवार दोनों महिलाएं छिटक कर बाहर गिर गईं। और वे दोनों घायल है।

शोक व्यक्त किया

नगरपालिका के पूर्व सभासद एवं शिक्षक सचिन टम्टा के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,विधायक मनोज तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,राजेंद्र बाराकोटी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल,विनोद वैष्णव,दीवान सतवाल,सुनील कर्नाटक परितोष जोशी मनोज पाठक,दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा,प्रीति बिष्ट,जया जोशी ,दीपा शाह ,शरद शाह,रोहित रौतेला,पवन मेहरा, पंकज कार्की, निर्मल रावत,देवेंद्र बिष्ट डिंपल,ललित सतवाल,नितिन रावत,अमित बिष्ट,दीप डांगी, कार्तिक शाह, सहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मयंक बिष्ट, अनुज शाह,मदन डांगी, वैभव पांडे, धीरज गैलाकोटी, पुरन रौतेला, आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

घटना क्रम

आज मंगलवार को वह अपनी कार संख्या यूके 01 1899 से स्कूल से वापस घर को लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योली से हंसी देवी (65साल) पत्नी दयाकिशन व बचुली देवी (65 साल) पत्नी गोपाल सिंह, निवासी बसगांव, अल्मोड़ा जिला मुख्यालय आने के लिए उनकी कार में बैठ गईं। ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के दौरान सचिन टम्टा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सचिन टम्टा नगर क्षेत्र से लगे प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनका यहां टम्टा मोहल्ला में आवास है। दुर्घटना के वक्त टम्टा स्वयं वाहन चला रहे थे।

वहीँ घटना के बाद से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। उनकी पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago