अल्मोड़ा: खस्ताहाल सड़कें मरम्मत की राह ताक रही, चौंसली से रौनडाल को जोड़ने वाली सड़क गड्डो और कीचड़ से सराबोर

अल्मोड़ा-चौसली से डोबा,जूड़,जोगियाढूंगा,सरना,बलम, सिद्धपुर, रैंगल,ढटवालगॉव,रौनडाल को जोड़ती हुई लगभग 6 किलोमीटर की सड़क बहुत ही खस्ताहाल स्थिति में है।रोड में जगह-जगह बहुत गहरे गड्ढे हैं जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहन इत्यादि इस रोड पर चलाना अत्यंत कठिन है।

बरसात क्या सामान्य दिनों में भी यातायात मुश्किल हुआ

इस रोड का निर्माण सन 2017-18 में हुआ था।लगभग एक साल बाद ही रोड की दुर्दशा प्रारंभ हो गई थी और आज स्थिति यह है कि बरसात में ही नही अपितु सामान्य दिनों में भी यहां से गाड़ी निकाल पाना संभव नहीं है।

विदित हो कि यह रोड शीतलाखेत और खूट के लिए एक अच्छा शॉर्टकट बाईपास हो सकती थी।कुछ दिनों पहले क्वारब पुल बंद हो जाने के कारण इसी रोड ने हल्द्वानी से काकड़ीघाट होते अल्मोड़ा जाने के लिये एक बाईपास का काम किया था। लेकिन उस दिन की स्थिति भी बहुत खराब थी इसमें कई वाहन फंस गए थे और चालकों को वाहन चलाने में बड़ी दिक्कत आ रही थी।इस मार्ग पर वाहन चलाना जान को जोखिम में डालना है कभी भी कोई अप्रिय घटना इस रोड में हो सकती है।अब देखने वाली बात यह है कि कब सम्बन्धित विभाग इसका संज्ञान लेता है।

स्थानीय लोग भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुकें मगर

खस्ताहाल सड़कें मरम्मत की राह ताक रही हैं, जर्जर हो चुकी गड्ढा युक्त सड़के ग्रामवासियों की राह मुश्किल कर रही हैं ग्रामवासियों को बरसात के बाद बदहाल सड़के लोगों के लिए मुसीबत बन रही है, बदहाल सड़क के चलते पर आए दिन हादसे हो रहे हैं जहां लोग जख्मी हो रहे है, लेकिन सड़कों की तस्वीर सुधरने के बजाय समय के साथ और खराब हो गई है। बदहाल सड़क को ठीक करने के लिए स्थानीय लोग भी कई बार धरना प्रदर्शन कर सरकार और जिला प्रशासन को जागने का काम किया लेकिन प्रशासन और विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है,बड़े बड़े गड्ढों में हिचकोले खाना लोगों की मजबूरी बन चुकी है. मामूली बारिश में जलमग्न सड़कों से गुजरने पर कई बार दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, सड़क भी कई जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जहाँ कई सालो से सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

6 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

12 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

17 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago