अल्मोड़ा: बाड़ेछीना में श्री रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट के माध्यम से डिजी शिक्षा क्लब के तहत छात्राओं को प्रदान की गयी सूचना प्रौद्योगिकी एवं साइबर सेफ्टी की जानकारियां


अल्मोड़ा- बुधवार को विद्यालय में श्री रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट के माध्यम से डिजी शिक्षा क्लब के तहत छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी एवं साइबर सेफ्टी की जानकारियां प्रदान की गई।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति पंत की अध्यक्षता में स्वागत गीत और रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कंप्यूटर प्रशिक्षक कृष्ण कांत सिंह चम्याल ने उपरोक्त संस्था एवं NIELIT Haridwar से आये सदस्यों का परिचय करवाया।

NIELIT Haridwar से आए हुए डॉक्टर अखिलेश कुमार शुक्ला ने छात्राओं को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। साथ ही छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा हासिल करने की दिशा में प्रोत्साहित किया। NIELIT Haridwar के ही निखिल रंजन ने छात्राओं को साइबर सेफ्टी के सुझाव एवं साइबर ठगी किन किन तरीकों से होती है उन्हें समझाया और साइबर क्राइम से बचाव के विभिन्न उपाय बताए। Art of Living की प्रोग्राम मैनेजर अंजू बाहरी ने छात्राओं को डिजिटल लिटरेसी (कम्प्यूटर शिक्षा) की महत्वता की जानकारी दी तथा लगातार छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने उपरोक्त वक्ताओं द्वारा दी गई जानकारी को सराहते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आर्ट आफ लिविंग एवं टीम कम्प्यूटर्स के सहयोग से हिमालयन उन्नति मिशन के तहत विद्यालय में पिछले एक वर्ष से छात्राओं को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षक एवं छात्राओं के सीखने हेतु लैपटाॅप भी प्रदान किये गये हैं। इस दौरान टीम कम्प्यूटर्स के हर्ष जी सहित विद्यालय की शिप्रा बिष्ट, आशा भट्ट, तनुपप्रिया खुल्बे, हेमा पटवाल, पुष्पा भट्ट, शैलजा नयाल, ममता गहतोड़ी आदि शिक्षिकाऐं मौजूद रहीं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

5 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

24 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago