अजय टम्टा बने सड़क परिवहन राज्यमंत्री
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा से जीत की हैट्रिक लगाकर संसद पहुंचे अजय टम्टा को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है वहीं अजय टम्टा को मोदी कैबिनेट में सड़क परिवहन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले साल 2014 की मोदी सरकार में अजय टम्टा को कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। अजय टम्टा का साफ और बेदाग छवि उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करती है यही वजह है कि केंद्र की मोदी सरकार में अजय टम्टा को एक बार फिर से जगह मिली है।
अजय टम्टा के साथ ही दिल्ली से सांसद चुने गये हर्ष मल्होत्रा को भी सड़क परिवहन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है ये दोनों ही मंत्री नितिन गडकरी को रिपोर्ट करेंगे।
मोदी कैबिनेट 3.0 में नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन गडकरी ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में अभूतपूर्व काम किया है जिसके कारण उन्हें फिर से ये जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ उत्तराखंड से आने वाले अजट टम्टा को भी राज्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…