अल्मोड़ा: सत्यपाल सिंह ने संभाला जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार
अल्मोड़ा। जिले में लंबे समय से खाली जिला सूचना अधिकारी के पद पर जिला सूचना अधिकारी की तैनाती हो गई है। मूल रूप से जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सत्यपाल सिंह ने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को भी अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी है। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल ने कहा कि उनका प्रयास मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचना रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों के लिए कार्य करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सिंह इस पद में आने से पूर्व 11 वर्ष केनरा बैंक में कार्यरत रहे। उनकी स्कूलिंग एवं उच्च शिक्षा भी अल्मोड़ा से ही हुई। उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया है। वह उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ परीक्षा 2021 से चयनित होकर आये हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…