एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना सोमेश्वर व लमगड़ा ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चलाया सत्यापन अभियान
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
आज दिनांक 02.06.2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी मजदूर,फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया ।
अभियान के दौरान लमगड़ा पुलिस द्वारा 35 किराएदारों का सत्यापन भी किया गया।
थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....