खुफिया केबिन बनाकर की जा रही थी लीसे की तस्करी, सतर्क चेंकिग से गिरफ्त में आये तस्कर

खुफिया केबिन बनाकर की जा रही थी लीसे की तस्करी, सतर्क चेंकिग से गिरफ्त में आये तस्कर

अल्मोड़ा पुलिस की थाना लमगड़ा पुलिस टीम को मिली कामयाबी, पकड़ी 175 टिन अवैध लीसे की खेप

देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा  द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में थाना लमगड़ा पुलिस टीम को 175 टिन अवैध लीसा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष  राहुल राठी के नेतृत्व में आज दिनांक 06/08/2024 को लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 14 ca 1096 कैंटर को चेक किया तो कैंटर का डाला खाली पाया गया,परंतु डाले की कुल लंबाई व अंदर से खाली जगह की लंबाई में अंतर होने पर कैंटर के डाले को सघनता से चेक किया तो कैंटर के डाले में एक बंद चैंबर बना पाया गया। कैंटर के डाले के अंदर बने चेंबर में कुल 175 टिन व दो ड्रम लीसा बरामद हुआ। अवैध रूप से लीसा ले जाने पर कैंटर चालक व परिचालक को भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना लमगड़ा में मुकदमा fir नंबर 35/24 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूछताछ-

अभियुक्तों ने बताया कि यह लीसा काफलीखान दन्या के बसंत पाण्डे का है, जिसे उसके द्वारा काफलीखान से भरवाया गया और हमें  हल्द्वानी पहुंचाने को कहा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. कमल सिंह मेहता उम्र-32 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी दल्लेख नेपाल हाला पता वाहन स्वामी का घर कैलाश चन्द्र जोशी डहरिया मुखानी हल्द्वानी ।
2. दीवान राम उम्र-47 वर्ष पुत्र जोगा राम निवासी चिगेठी भनौली अल्मोड़ा ।

लमगड़ा पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष लमगड़ा  राहुल राठी
2. हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव
3. हेड कांस्टेबल देवराज सिंह
4. हेड कांस्टेबल  यशवंत सिंह
5. कांस्टेबल केशव सिंह

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

3 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

14 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

14 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago