सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के सिमकनी खेल मैदान मैं होगा योग दिवस का भव्य आयोजन
योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में योग दिवस को भव्य बनाने हेतु उच्चस्तरीय बैठक
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के स्पष्ट दिशा निर्देश में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने हेतु योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
यह आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, तथा नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है, जिसके अंतर्गत योग दिवस का आयोजन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के सिमकनी खेल मैदान में प्रातः 6बजे से प्रारम्भ होगा
विभागाध्यक्ष योग विज्ञान विभाग डॉ. नवीन चंद भट्ट, ने कहा: आदरणीय अल्मोड़ा जनपद के सभी राज्य एवं केंद्र सरकारी विभाग, सुरक्षा-बल, विद्यालय एवं महाविद्यालय, स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थान, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन, मीडिया प्रतिनिधि, तथा प्रिय नगर-वासियों आप सभी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलनोरा के ऐतिहासिक खेल मैदान सीमकनी खेल मैदान में सादर आमंत्रित है उन्होंने कहा
“योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का संदेश है। हम इसे जन-जन तक पहुंचाकर एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर रहे हैं।”
श्री लल्लन कुमार सिंह, योग शिक्षक ने कहा:
“समाज का हर वर्ग—बालक, युवा, महिला, सैनिक, शिक्षक—सभी योग के माध्यम से आत्मिक और शारीरिक बल प्राप्त करें, यही उद्देश्य है।”
योग शिक्षक डॉ. गिरीश अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा:
“योग एक आध्यात्मिक विज्ञान है, जो भारत की धरोहर है। इसे अपनाकर हम समग्र स्वास्थ्य की ओर बढ़ सकते हैं।”
योग शिक्षक रजनीश कुमार जोशी ने कहा:
“इस आयोजन के माध्यम से हम स्वच्छ गंगा और स्वस्थ जीवन दोनों के प्रति जनजागरण का संदेश दे रहे हैं।”
शोधार्थी रॉबिन हिमानी ने कहा:
“हम युवाओं की जिम्मेदारी है कि योग को एक आंदोलन बनाकर हर घर तक पहुंचाएं।”
शोधार्थी सीताराम ने कहा:
“प्राकृतिक चिकित्सा, योग और वेद—तीनों हमारे संस्कृति की जड़ हैं, इन्हें जोड़कर हम नई पीढ़ी को समृद्ध बना सकते हैं।”
हेमलता अवस्थी ने विशेष रूप से महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा:
“योग नारी शक्ति का आधार बन सकती है—शक्ति, सृजन और संस्कार सभी इसके केंद्र में हैं।”
समाजहित में समर्पित आयोजन
इस आयोजन में अल्मोड़ा जनपद की संपूर्ण जनता, सैनिक विभाग, राज्य एवं केंद्र सरकार के सभी स्थानीय कार्यालय, विद्यालय और शैक्षिक संस्थाएं आमंत्रित हैं।
निमंत्रण संदेश:
“योग करें, स्वस्थ रहें – गंगा को निर्मल रखें, भारत को सुंदर बनाएं”
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....
सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....
रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9…
Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब......
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....