सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति पर उठाई आवाज़

अल्मोड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने अल्मोड़ा के स्वास्थ्य सेवाओं में चल रही खामियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने चार महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया है, जो स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य और भलाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं:

एनिस्थिसिया के पदों की भारी कमी:

अल्मोड़ा में एनिस्थिसिया के कई पद खाली हैं, जिसके कारण सर्जिकल प्रक्रियाओं में देरी हो रही है। पाण्डे ने सरकार से तुरंत नई नियुक्तियों की मांग की है, ताकि ऑपरेशन का कार्य सुचारु रूप से चल सके।

नाक, कान और गले के ऑपरेशनों की अनुपस्थिति: पिछले एक वर्ष में नाक, कान और गले के किसी भी ऑपरेशन का न होना अत्यधिक चिंता का विषय है। इससे मरीजों को इलाज के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। पाण्डे ने इस स्थिति के त्वरित समाधान के लिए एक योग्य सर्जन की नियुक्ति की आवश्यकता जताई है।
मानसिक रोग विशेषज्ञ की कमी: जिले में मानसिक रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उनका समय और संसाधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। पाण्डे ने इस दिशा में एक नए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है।


महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की समस्या


इस समय महिला अस्पताल में पिछले 1 महीने से नियमित अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं जिससे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती अभी नहीं हुई है इनकी प्रतिस्थानी डॉक्टर आराधना नेगी ने अभी तक अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है जिनका तबादला बागेश्वर अस्पताल से अल्मोड़ा महिला अस्पताल में हुआ है। अतः जनहित में इनकी शीघ्र न्युक्ति की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से जनहित में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की, ताकि अल्मोड़ा के नागरिकों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago