अल्मोड़ा: शहीद कमल के पैतृक आवास पहुंची सोमेश्वर विधायक रेखा

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने शहीद कमल भाकुनी के पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि,कहा शहीद जवान के बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के चनोदा स्थित ग्राम बूंगा पहुंची।यहां कैबिनेट मंत्री विगत दिनों नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी के पैतृक निवास पहुंची जहां उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चयात शहीद जवान के पार्थिव शरीर को आवास से लकड़ी पड़ाव स्थित शमशान घाट ले जाया गया।जहां पूरे रास्ते मे स्वर्गीय जवान कमल भाकुनी अमर रहें जयकार के नारों से समस्त क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इस दौरान हर एक व्यक्ति की आंखे नम दिखाई दीं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत कमल सिंह भाकुनी की शहादत को वह शत शत नमन करती हैं।कहा कि एक और जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है।उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago