अल्मोड़ा: नशे की लत इतनी बुरी कि करनी पड़ी चोरी, दो मोटरसाइकिल लुटेरे गिरफ्तार

सोमेश्वर पुलिस की तत्परता से मात्र 05 घंटो के भीतर चोरी का खुलासा, चोरी की मोटर साईकिल बरामद कर 02 चोरों को किया गिरफ्तार

SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस अपराधियों को पहुंचा रही है सलाखों के पीछे

कल 5 जून को वादी अशोक कुमार निवासी ककराड़ पो0 मनान अल्मोड़ा ने थाना सोमेश्वर में तहरीर दी कि उसकी मोटर साईकिल UK01A6068 बजाज पल्सर 3 जुलाई को कस्बा मनान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफ0आई0आर0 पंजीकृत की गई ।
रामचन्द्र राजगुरू एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष सोमेश्वर को चोरी का शीघ्र अनावरण कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया ।

नशे की लत पूरी करने को मोटर साइकिल चुराई
अब हो गई गिरफ्तारी


सीओ सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी थाना सोमेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल चोरी हुई मोटर साईकिल की खोजबीन शुरु की गई ।
ठोस सुरागरसी-पतारसी कर पुलिस टीम ने अथक प्रयास से 5 जुलाई मात्र 05 घंटो के भीतर ही चोरी का खुलासा कर 02 अभियुक्तो 1.गौरव रावत 2.गौरव जोशी को चोरी की गई मोटर साईकिल (UK01A6068 बजाज पल्सर) के साथ सोमेश्वर कोसी रोड पथरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफ0आई0आर0 में आवश्यक कार्यवाही की गई है।


मामले में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि दोनों अभियुक्त नशे के आदी है, नशा करने के लिए पैसे नही होने पर दोनों ने मोटर साईकिल चोरी की थी, जिसको बेचकर पैसे अर्जित करने की फिराक में थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गौरव रावत उम्र- 22 वर्ष पुत्र कुन्दन सिंह रावत निवासी- विजयपुर द्वाराहाट और गौरव जोशी उम्र 31 वर्ष पुत्र राजेन्द्र जोशी बामनीगाड़ मनान सोमेश्वर अल्मोड़ा का निवासी हैं। जिनसे चोरी की गई मोटर साईकिल UK01A6068 बजाज पल्सर बरामद हुई।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी, हे0 का0 गोपाल गिरी और हे0 का 0 वीरेंद्र चंद्र राय शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago