अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ‘स्पेक्ट्रम’ कार्यक्रम का शुभारंभ

चित्रकला शिल्प गणित व विज्ञान सभी रचनात्मक विषय में जानकारी दी जा रही

अल्मोड़ा। नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में शनिवार से  तीन दिवसीय ‘स्पेक्ट्रम’कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ हो गया है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भारतीय पुरातत्वविद चित्रकार, गांधीवादी विचारधारा, पद्मश्री यशोधर मठपाल, पीटर स्मेटासेक (तितलियों के विशेषज्ञ), नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं पूर्व सभासद हेम तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पदमश्री यशोधर मठपाल  ने विद्यार्थियों को भारतीय पुरातत्वविद चित्रकला, रॉककला के बोर एवं प्रकृति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और स्मेटासेक ने तितलियों के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में युवा जनकवि हर्ष काफर “ने कविता का पाठ कर दर्शकों को आत्ममुग्ध कर दिया।

तीन दिवसीय (स्पेक्ट्रम कार्यशाला में विद्यार्थियों को चित्रकला, विज्ञान, गणित प्रदर्शनी कला एवं शिल्प, सुलेख, कला, नेचर वॉक, फोटोशॉप, आदि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंजना पांडे एवम पुष्पा उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago